समाज के अन्तिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का हमारा एक प्रयास
समाज का वो तबका जो सामाजिक व प्रशासनिक योजनाओं से वंचित है, जो प्रशासनिक योजनाओं से अनभिज्ञ है और नाही प्रशासन उन अंतिम व्यक्तियो तक पहुच पाता है, ऐसे परिवारों को मद्दे नज़र रखते हुए आमजनों के सहयोग से लोगों के लिए आशियाना बनाने का निर्णय लिया जिसमे -
- - साल 2019 में सर्वप्रथम बड़े कनेरा निवासी निभाऊ गुडा धन्सुराम नेताम जी का घर
- - 2020 में आमजनों के सहयोग से रास्ट्रीय राजमार्ग 30 के समीप मालती माजी का घर “आशियाना” बनाकर भेंट किया गया जो की शारीरिक रूप से विकलांग भी हैं
- - 2020 में ही कोपबेड़ा निवासी अवतार सिंह मंडावी जिनका पूरा परिवार रोटी कपडा और मकान के अभाव में आज इस दुनिया में नहीं हैं जिसमें अवतार सिंह मंडावी का घर बनाने का निर्णय लिया गया तो ये देखनें में आया की उनके पैर में ना भरने वाला घाव था जिन्हें अपने पैरों में चलने योग्य बनाया
- - 2021 में कोपबेड़ा निवासी पंचबती पटेल जी जिनका इस दुनिया में कोई नहीं है उन्हें घर बनाकर भेंट किया गया
- - 2022 माकड़ी से पूनम नाग जो मानसिक रूप से बीमार थीं उन्हें रेस्क्यू करके लाया गया और घर का पता करने पर पता चला की घर में छत ही नहीं है जिसमे पिता थानेश्वर नाग निवासरत थे, जिनके घर बनाने का निर्णय शांति फाउंडेशन ने आमजनों के सहयोग से किया है, जिसका कार्य अभी प्रारंभ किया गया
गरीबी उन्मूलन समाज के अन्तिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए हमारा एक प्रयास है, सरकार ने बहुत से योजनाए जरूरतमंद परिवारों के लिये बनाये है और उन दम्पत्ति जिनके दो सन्तान है उनके लिये सरकारी योजनाओं मे बहुत से छूट दिये गये हैं | हमारा उद्देश्य है हर व्यक्ति इसका लाभ ले सके
